18 Apr 2024, 20:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

CBSE NEET-2017 का रिजल्ट जारी, पंजाब के नवदीप बने टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 8:49PM | Updated Date: Jun 23 2017 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2017 के नतीजे घोषित कर दिए।  इस परीक्षा में 11 लाख 38 हज़ार 890 छात्र बैठे थे। 

              
सरकारी एवं डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए इस साल नीट परीक्षा में पिछले साल की नीट-1 परीक्षा की तुलना में 70. 58 प्रतिशत तथा नीट-दो की तुलना में 139.3 प्रतिशत छात्रों की वृद्धि हुई है। इस वर्ष मेदिलाल कॉलेज में 65 हजार तथा डेंटल कॉलेज में 25 हजार सीटें हैं। 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कॉउन्सलिंग से जबकि 85 प्रतिशत दाखिले राज्य स्तरीय कॉउन्सलिंग से होंगे। 
              
इस बार पर्चा लीक होने से मद्रास हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 12 जून को सीबीएसई को परिणाम घोषित करने का आदेश दिया था।
 
पांच ट्रांसजेंडर भी उतीर्ण     
नीट परीक्षा परिणाम में लड़कियां लड़कों की तुलना में आगे रहीं। इस परीक्षा में शामिल हुए कुल 11,38,890 अभ्यर्थियों में से 6,11,539 ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की। इनमें से 3,45,313  लड़कियां और 2,66,221 लड़के  हैं। आठ ट्रांसजेंडर भी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से पांच उतीर्ण हुए हैं। 
 
इस बार नीट की परीक्षा में प्रवासी भारतीय और विदेशी छात्र भी बैठे थे। इस बार 103 शहरों में दस भाषाओं में नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि गत वर्ष 52 शहरों और केवल दो भाषाओं  में ही यह परीक्षा हुई थी।
 
पंजाब के नवदीप बने टॉपर        
इस बार घोषित परिणाम में पंजाब के नवदीप सिंह ऑल इंडिया टॉपर रहे। नवदीप ने 700 अंक में से 697 नंबर हासिल किए। दूसरे और तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के इंदौर के अरचित गुप्ता और मनीष मुलचंदानी रहे। अर्चित एवं मनीष दोनों ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में भी शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई थी।
 
पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले नवदीप ने न्यूज ऐजेंसी से बातचीत में कहा, मुझे परीक्षा उत्तीर्ण करने का विश्वास था लेकिन मैं सबसे उपर रहूंगा, यह आभास नहीं था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »