29 Mar 2024, 11:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

Bihar Board 10th result: एक ही स्कूल के सभी 10 टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 1:26PM | Updated Date: Jun 22 2017 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के नतीजे दोपहर करीब डेढ़ बजे घोषित कर दिए हैं। इस बार गोविंद सिंह हाई स्कूल के प्रेम कुमार ने प्रदेश में टॉप किया है उन्हें 500 में से 465 नंबर मिले हैं। वही सिमुलतला स्कूल की छात्रा भव्या कुमारी ने दूसरा स्थान हसिल किया है उन्हें 464 अंक मिले है। तीसरे स्थान पर भी सिमुलतला की हर्षिता कुमारी रही हैं उन्हें 462 अंक मिले है वही चौथा स्थान पर कारकुन लाल हाईस्कूल के अनिल कुमार राय है इन्‍हें कुल 460 अंक प्राप्‍त हुए है।
 
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का रिजल्ट पिछले साल की अपेक्षा बेहतर रहा है। इस साल मिले ग्रेस मार्क्स को इसकी वजह बताया जा रहा है। इस बार 17 लाख 23 हजार 941 ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिसमें से 8 लाख 63 हजार 950 छात्र-छात्राएं पास हुए है। पास होने वालों में 51.37 प्रतिशत लड़के और 40 फीसदी लड़कियां है।
 
टॉप 10 टॉपर्स 
1. प्रेम कुमार- गोविंद हाई स्कूल- 465 
2. भव्या कुमारी- सिमुलतला आवासीय विद्यालय-464 
3. हर्षिता कुमारी-  सिमुलतला आवासीय विद्यालय -  462
4. अनिल कुमार राय - कारकुन लाल हाईस्कूल, अल्ताहाट- 460  
5. शुभम कुमार पांडे- एसजेआर हाईस्कूल, बिशुनपुर- 460
6. शिवम कुमार- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 460
7. दीपालोक कौशिक- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 459
8. मानव गोपाल- सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 458
9. सत्यजीत कुमार- आरपीएस हाईस्कूल, पोखरिया- 458
10. प्रज्ञा आनंद-सिमुलतला आवासीय विद्यालय- 458
 
बता दें कि इसी साल 3 दिसंबर को इंटर और मैट्रिक के टॉपरों को राजेंद्र स्मृति व्याख्यान पर सम्मानित किया जाएगा। मैट्रिक टॉपर में पहला स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वही दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 75 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 50 हजार दिए जाएंगे ओर चौथे से 10वें स्थान तक के छात्रों को 10 हजार रुपये साथ ही लैपटॉप और ई बुक रीडर भी दिए जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »