19 Mar 2024, 10:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

JEE Result: लड़को ने मारी बाजी, चंड़ीगढ़ के सर्वेश मेहतानी बने टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2017 1:49PM | Updated Date: Jun 11 2017 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2017 का रिजल्ट आज जारी हो गया है। यह परिक्षा 21 मई, रविवार को आयोजित की गई थी। आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी ने पहला स्थान हासिल किया है, पुणे के अक्षत चुग को दूसरी रैंक मिली है। वहीं दिल्ली के अनन्य अग्रवाल ने तीसरी रैंक हासिल की है।   

टॉपर सर्वेश ने 12वीं में भी 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सर्वेश की इच्छा IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने की है। IIT JEE Advanced 2017 में हरियाणा के सूरज यादव ने पांचवीं रैंक पाई है। सूरज ने JEE Advanced 2017 366 में से 330 अंक हासिल किए हैं। सूरज ने अपनी कोचिंग कोटा से की है। कोलकाता, बिरला हाई स्कूल के देबादित्य प्रमाणिक को पूर्वी रीजन का टॉपर घोषित किया गया है। प्रमाणिक ने ऑल इंडिया में 38वीं रैंक हासिल की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »