19 Apr 2024, 10:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, नोएडा की रक्षा गोपाल बनी टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2017 9:42AM | Updated Date: May 28 2017 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैथल। CBSE 12वीं क्लॉस का रिजल्ट जारी हो गया है। हर बात की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार देशभर में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की रक्षा गोपाल ने 99.6 फीसदी अंकों के साथ सीबीएसई टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 99.4 फीसदी नंबरों के साथ भूमि सावंत और तीसरे नंबर पर आदित्य जैन हैं, जिनको 99.2 फीसदी नंबर आए हैं। भूमि सावंत और आदित्य जैन, दोनों चंडीगढ़ के हैं।

इस साल 9 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 10,98,891 छात्र बैठे थे। सीबीएसई के दिल्ली रीजन में सबसे ज्यादा 2,58,321 छात्र थे। इसके बाद पंचकुला और अजमेर का नंबर था। इस साल 2 हजार 497 ऐसे छात्रों ने भी परीक्षा दी थी जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं।

इस बार 12वीं में 82% बच्चे पास हुए हैं जो पिछली बार से एक प्रतिशत कम है। पिछली बार यह आंकड़ा 83% था।

इस वेबसाइट से जान सकेंगे नतीजे 
-12वीं के नतीजे छात्र वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे।
-उसके बाद cbse 12th result 2017 लिंक पर क्लिक करें।
-इसमें जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद सबमिट लिंक पर क्लिक करें।
-क्लिक करते ही आपका रिजल्ट दिखेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »