26 Apr 2024, 00:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

28 मई को जारी होंगे CBSE 12वीं के नतीजे, यहां देंखे रिजल्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 9:36PM | Updated Date: May 26 2017 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्‍ट का 28 मई को जारी होगा। CBSE ने शुक्रवार देर शाम को इसका ऐलान किया है। उल्‍लेखनीय है कि CBSE 12वीं  के नतीजे 25 मई को जारी किए जाने थे। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 10,98,981 छात्रों ने हिस्‍सा लिया था। 

 
रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा results.nic.in और cbseresults.nic.in पर भी परिणाम देखा जा सकता है।  
 
दरअसल, ग्रेस मार्क को जारी रखने के बारे में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को देखते हुए CBSE 12वीं के नतीजों की घोषणा को लेकर पिछले कुछ दिनों से जो अनिश्चितता का माहौल था, जो आज बोर्ड की इस एलान के साथ समाप्त हो गया। 
 
हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक फैसले में CBSE बोर्ड को अपनी मॉडरेशन पॉलिसी को बरकरार रखने का निर्देश दिया था। जिसे बोर्ड पहले खत्म कर चुका था। CBSE ने 25 अप्रैल को अपनी मॉडरेशन पॉलिसी खत्म कर दी थी जिसके विरोध में कुछ छात्र और उनके अभिभावक कोर्ट चले गए थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »