29 Mar 2024, 15:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

उदयपुर के कल्पित बने JEE टॉपर, पहली बार किसी को 100% नंबर मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 12:15AM | Updated Date: Apr 28 2017 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। गुरुवार को सीबीएसई ने जेईई मेन्स-2017 का परिणाम घोषित कर दिया। मेन्स परीक्षा में उदयपुर (राजस्थान) के कल्पित वीरवाल ने पूरे देश में पहला नंबर हासिल किया। कल्पित को जेईई मेन परीक्षा में 100 फीसदी अंक यानी 360 में से 360 मिले है। 

 
17 वर्षीय कल्पित के पिता उदयपुर के महाराणा भूपल सरकारी अस्पताल में कम्पाउंडर हैं और मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। कल्पित सभी कैटेगरी में टॉपर हैं। इस परीक्षा में दूसरा और तीसरा रैंक वासु जैन और अनन्ये अग्रवाल ने हासिल किया। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।
 
बता दें जेईई मेन 2017 परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जिसमें तकरीबन 10 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2.20 लाख छात्रों का चयन जेईई एडवांस के लिए किया गया। जेईई मेन के ऑल इंडिया रैंक के आधार पर (आईआईटी) सहित देश के अधिसंख्य नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला होगा। 
 
लड़कों ने शीर्ष हजार रैंक हासिल करने के मामले में लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है। शीर्ष 1000 की सूची में 932 लड़के हैं। लड़कियों में शीर्ष रैंक वृंदा नंदकुमार राठी का रहा है। उन्होंने 321 अंक प्राप्त किए हैं। उनका ओवर ऑल रैंक 71 वां है।
 
टॉपर होना खुशी की बात, लेकिन अब मेरा लक्ष्य जेईई एडवांस
अपने परीक्षा परिणाम के बारे में बोलते हुए कल्पित ने कहा कि टॉपर होना मेरे लिए खुशी की बात है लेकिन मैं इसे सामान्य तौर पर ले रहा हूं और जेईई एडवांस के लिए मेहनत कर रहा हूं। 12वीं की परीक्षा कल्पित ने प्राइवेट से दी थी, जिसका परिणाम आना अभी बाकी है। कल्पित ने शिक्षकों और अपने परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने तैयारी के दिनों में इनका बहुत ख्याल रखा। पढ़ाई के अलावा कल्पित को क्रिकेट, बैडमिंटन और म्यूजिक का भी शौक है। कॅरियर के बारे में पूछने पर कल्पित बताते हैं कि अभी अपने कॅरियर को लेकर कुछ तय नहीं किया है लेकिन फिलहाल आईआईटी बॉम्बे से कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। 
 
गौरतलब है कि आईआईटी में पहुंचने के लिए जेईई मेन्स और जेईई एडवांस की परीक्षा होती है। इस परीक्षा में मेन्स में चुने जाने के बाद ही एडवांस की परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है। जेईई एडवांस की परीक्षा 21 मई को होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »