19 Apr 2024, 15:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

JEE मेंस का परिणाम घोषित, छात्र यहां देखें परिणाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 3:28PM | Updated Date: Apr 27 2017 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज JEE की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट http://cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। पेन-पेपर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 2 अप्रैल 2017 को, जबकि कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल 2017 को आयोजित किया गया था। परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 
 
जेईई मेन परीक्षा देश भर के एनआईटी, आईआईटी और दूसरे सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech./BE/B.Arch कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। देश के कई प्राइवेट इंस्‍टीट्यूशन भी जेईई मेन रिजल्ट का स्कोर एक्‍सेप्‍ट करते हैं। बता दें कि देश के सारे आईआईटी में एडमिशन जेईई एडवांस के आधार पर मिलता है। किसी भी स्‍टूडेंट का जेईई मेन में परफॉरमेंस ही जेईई एडवांस में एंट्री दिलाता है।
 
ऐसे देखें रिजल्ट :
ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर लॉग इन करें
या इससे जुड़े अन्य लिंकों पर जाएं
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »