20 Apr 2024, 18:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

संगीत का शौक रखते हैं तो ये है बेहतर आॅप्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2016 11:12AM | Updated Date: Aug 12 2016 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

म्यूजिक सुनना किसे अच्छा नहीं लगता और जहां तक गाने की बात है तो इसके शौकीन तो बहुत हैं। इसके अलावा आप इसे सुनने का शौक रखने के साथ-साथ एक बेहतर करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री लेनी होगी। आइये आपको बताते हैं कि किस तरह आप म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं।  

इसमे एंट्री पाने के लिए आपको सबसे पहल म्यूजिक के सारे यंत्रों की अत्छे से जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद आप कोई भी अच्छा सा म्यूजिक स्कूल ज्वाइन कर लीजिये और इंस्ट्रूमेंट बजाने का अभ्यास कीजिए। अब म्यूजिक में करियर बनाने के लिए आप के पास म्यूजिक की डिग्री भी होनी चाहिए। भारत में लगभग सभी बड़े शहरों में म्यूजिक में ग्रेजुएशन भी होता है। कुछ बड़ी यूनिवर्सिटी जो म्यूजिक की डिग्री के लिए फेमस हैं उनके नाम हैं 

ख्यात यूनिवर्सिटी

1. विश्वा भारती विश्वविद्यालय

2. पश्चिम बंगाल, दिल्ली विश्वविद्यालय, 

3. दिल्ली स्कूल आॅफ संगीत, केके संगीत गरम, बंगलौर विश्वविद्यालय, 

4. आदर्श कला मंदिर मध्य प्रदेश, भारतीय संगीत महाविद्यालय  ग्वालियर

म्यूजिक की फील्ड बहुत बड़ी है और आप इसमें म्यूजिक डायरेक्ट, म्यूजिक अरेंजर, म्यूजिक टीचर, साउंड रिकॉर्डिंग, स्टूडियो आदि में अच्छा करियर बना सकते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में आप म्यूजिक अरेंजर भी बन सकते है। वो लोग जिन्हें म्यूजिक के बारे में अच्छा ज्ञान है पर नयी धुनें नहीं बना पाते वह इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

इसमे म्यूजिक डायरेक्टर द्वारा बनाये गए म्यूजिक को अरेंजर सुनता है और डिड करता है की म्यूजिक का कौन सा भाग किस इंस्ट्रूमेंट से बजाया जायेगा  अगर आप एक अच्छी नौकरी चाहते हैं पर जिंदगी भर ज्यादा भाग दौड़ नहीं चाहते तो म्यूजिक टीचर की नौकरी आपके लिए ही बानी है। आपकी डिग्री और ज्ञान के आधार पर कोई भी कॉलेज या स्कूल आपको अच्छी सैलरी पर म्यूजिक टीचर नौकरी दे देगा ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »