18 Apr 2024, 12:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

उत्कृष्ट क्षमतावान बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2016 1:29PM | Updated Date: Jun 26 2016 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार शिक्षा, कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट क्षमता वाले बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। पांच से 18 वर्ष आयुवर्ग के भारत के निवासी बच्चे ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के योग्य होंगे। केन्द्र सरकार ने इस वर्ष 36 राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देने के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से नामांकन मांगे हैं। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक, 20 हजार रूपए नकद, 10 हजार रूपए का पुस्तक वाउचर, एक प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

एक आधिकारिक नोट में कहा गया एक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश से दो से अधिक उम्मीदवारों को पुरस्कृत नहीं किया जाएगा। इसमें कहा गया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिक्षा, कला, संस्कृति, डिजायन और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने तथा असाधारण क्षमतावान बच्चों को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार शुरू किया है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर की जाएगी और सुविधाजनक तारीख पर राष्ट्रीय राजधानी में इसका वितरण होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »