25 Apr 2024, 22:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

PSC-2013 परिणाम घोषित, शहडोल के आशीष बने टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2016 12:03PM | Updated Date: Jun 25 2016 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। एमपी पीएससी परीक्षा 2013 के अंतिम परिणाम शनिवार रात को पीएससी ने घोषित कर दिए। इसमें शहडोल के आशीष पांडे सर्वाधिक 1597 अंक प्राप्त कर टॉपर रहे।

इसके बाद सर्वाधिक अंक पाने वालों में गोविंद कुमार दुबे को 1563, मनोज कुमार गोनका को 1553, कुश बोहरे को 1537, निवेदिता सिंह को 1525 व निशांत कुमार को 1525 अंक मिले। सचिव मनोहर दुबे के अनुसार इसमें कुल 2225 आवेदक थे। पदवार चयनित आवेदकों की सूची 27 जून को घोषित की जाएगी।

जो रिजल्ट घोषित किया गया इसमें लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर मिले कुल प्राप्तांक दर्शाए गए हैं। इसमें 1500 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में शिवनंदन तिवारी, कु मंदाकनी दीक्षित, पूर्ति तिवारी, अजय कुमार ओझा, आलोक कुमार जैन, अरविंद सिंह, गोर्वधन प्रसाद, आशुतोष श्रीवास्तव, अवनीश उपाध्याय के नाम हैं। मोहित को 1499 अंक मिले।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »