25 Apr 2024, 21:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

CBSC 12वीं का रिज्लट घोषित, सुकृति गुप्ता बनी नेशनल टॉपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2016 12:56PM | Updated Date: May 23 2016 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे (CBSE Class 12 Result 2016) आज (21 मई) घोषित कर दिए गए। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने देश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 497 (99.4%) मार्क्स मिले। 2nd पोजिशन पर हरियाणा की स्टूडेंट और 3rd पोजिशन पर 495 मार्क्स लेकर हरियाणा-चेन्नई के स्टूडेंट रहे। 
 
 
इससे पहले कहा जा रहा था कि नतीजे 23 मई को आएंगे। रिजल्ट जानने के लिए छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर CBSE Class 12th result 2016 चेक कर सकते हैं।  एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया था, इस साल से सीबीएसई 12वीं का डिजिटल अंकपत्र डिजिलॉकर में देगा। इसे www.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है। डिजिलॉकर एकाउन्ट का पता छात्रों को सीबीएसई के समक्ष दर्ज उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। 
 
विज्ञप्ति में कहा गया है, नतीजे एंड्रॉयड मोबाइल एप्प digiresults के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। पिछले वर्ष की तरह बोर्ड आईवीआरएस के जरिए भी नतीजे का प्रसार करेगा। दूसरे चरण की टेलीकाउन्सलिंग नतीजे की घोषणा के साथ ही शुरू हो जाएगी और चार जून 2016 तक चलेगी।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »