19 Apr 2024, 04:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

1 अक्टूबर से सेना में ऑनलाइन भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2015 9:22PM | Updated Date: Sep 19 2015 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सेना में शामिल होने का ख्वाब देख रहे युवाओं को अब ज्यादा मौके मिलेंगे। एक अक्तूबर से सेना भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। इसके लिए सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in को युवा देखते रहे।

यह बात आगरा में सेना भर्ती बोर्ड के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएन नायर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि खुली रैली में अधिकांश युवा भीड़ ज्यादा होने के कारण गिर जाते है, या फिर पीछे रह जाते है। इससे उनका मनोबल टूट जाता है।

इस प्रक्रिया से बोर्ड को पता रहेगा कि कितने लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। ज्यादा से ज्यादा एक बैच में सौ लोगों को दौड़ाया जाएगा। सेना में आने वाले युवाओं के पास अपना ईमेल आईडी व यूनिक मोबाइल नंबर भी आवश्यक होना चाहिए। जिससे की सेना सीधे अभ्यर्थी से संपर्क कर सके। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »