19 Mar 2024, 08:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में 1700 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी निसान मोटर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 12:25PM | Updated Date: Jul 28 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही जापान की कार निर्माता कंपनी निसान मोटर भारत में करीब 1700 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इनमें से ज्यादातर विनिर्माण कार्यों में कार्यरत हैं। कार निर्माता कंपनी का लाभ पिछले एक दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने 2018-2019 में वैश्विक स्तर पर 8 स्थानों पर 6,400 से अधिक नौकरियों में कटौती का लक्ष्य रखा था।
 
गुरुवार को टोक्यो में निवेशकों के लिए एक कार्यक्रम में, कंपनी ने क्वालिटी में सुधार के लिए अपनी पहल के हिस्से के रूप में कहा की हम दुनिया भर के कर्मचारियों को निकालेंग। भारत के अलावा, निसान अमेरिका से 1,420 कर्मचारियों, मैक्सिको से लगभग 1,000 कर्मचारियों, इंडोनेशिया में 830 और जापान में दो शिफ्ट के 880 कर्मचारियों को नौकरी से निष्कासित करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »