19 Mar 2024, 08:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

21 से 23 सितंबर के बीच होगी सेना की भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 8:20PM | Updated Date: Jul 25 2019 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। भारतीय सेना की ओर से उत्तराखंड के सीमांत जिलों में भर्ती अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में 21 से 23 सितंबर तक भर्ती अभियान चलाया जायेगा। भर्ती सेना के चंपावत जिले के बनबसा शिविर में सम्पन्न होगी। भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि भर्ती विभिन्न पदों पर आयोजित की जायेगी जिनमें सिपाही (जीडी), सिपाही नर्सिंग सहायक, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क/एसकेटी, सिपाही फार्मा के अलावा सिपाही ट्रेडमैन शामिल है।

उन्होंने कहा कि भर्ती के लिये आनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट WWW.Joinindianarmy.com पर कर सकते हैं। पंजीकरण 23 जुलाई से शुरू हो गया है और पांच सितंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिये पंजीकरण सिर्फ आनलाइन होगा और कोई माध्यम से नहीं होगा। छह सितम्बर के बाद अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध है। प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को सेना भर्ती जैसे स्थान और समय के साथ साथ अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »