25 Apr 2024, 23:20:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

UPSC का रिजल्ट जारी, टॉप 5 में 4 लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2015 2:41PM | Updated Date: Jul 4 2015 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2014 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार टॉप 5 कैंडिडेट्स में से 4 लड़कियां हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि यूपीएससी ने इंटरव्यू की क्लोजिंग डेट के चार दिनों में ही फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया।

(UPSC) की ओर से आयोजित किए गए 2014 के सिविल सर्विस एग्‍जाम का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। उम्‍मीदवार ऑफि‍शियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं।

वेबसाइट पर प्रकाशित प्रेस नोट के मुताबिक कुल 1,236 कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट के लिए चुना गया है। इस साल के रिजल्ट में टॉप 5 में लड़कियों ने बाजी मारी है। ईरा सिंघल, रेनु राज, निधि गुप्ता और वंदना राव ने पहली 4 पोजिशंस पर कब्जा जमाया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 24 अगस्त को देशभर में 59 केंद्रों की 2137 जगहों पर सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1,364 पोस्ट्स के लिए करीब 4.51 लाख लोगों ने यह परीक्षा दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »