28 Mar 2024, 16:14:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ऊंची विकास दर का होना बेहद जरूरी : अरूण जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 2:01PM | Updated Date: Nov 16 2018 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गरीबी के उन्मूलन के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि विकास का लाभ गरीब तक पहुंचे विकास दर का ऊंचा होना जरूरी है। बचत और खुदरा बैंकों की 25वीं विश्व कांग्रेस को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि महत्वाकांक्षी समाज गरीबों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए और विकास के लाभों के लिए अनिश्चित काल तक इंतजार नहीं कर सकता है।
 
हमारी अर्थव्यवस्था की ही तरह दुनियाभर को ऊंची विकासदर की जरूरत है। हम ग्रोथ का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकालने एवं उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक तंत्र के रूप में करना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »