28 Mar 2024, 19:36:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। दुनिया के दूसरे बड़े तेल आयातक देश चीन से मांग में आई तेजी के कारण शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 22 सेंट यानी 0.3 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 79.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका का वायदा भी 19 सेंट यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त में 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
कच्चे तेल की कीमतों में हालांकि लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट रहने की संभावना है। अमेरिका और चीन के विवाद के कारण वैश्विक आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार धीमी रहने की आशंका के मद्देनजर यह गिरावट आयी है। इस सप्ताह ब्रेंट क्रूड अब तक 1.1 प्रतिशत लुढ़का है और अमेरिकी वायदा में 3.5 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »