29 Mar 2024, 11:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

500 रूपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 4:08PM | Updated Date: Oct 12 2018 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 140 रुपए चमककर 32,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से चांदी भी 500 रुपए की छलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.65 डॉलर की गिरावट में 1,218.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.90 डॉलर की लुढ़ककर 1,221.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु को बल मिला है। लेकिन, निवेशकों की मुनाफावसूली के दबाव में सोने के भाव लुढ़क गए हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना का दबाव भी पीली धातु पर बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट में 14.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »