20 Apr 2024, 01:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

200 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 4:34PM | Updated Date: Oct 11 2018 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 130 रुपए चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 31,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी 200 रुपए फिसलकर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.30 डॉलर की तेजी में 1,197.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.20 डॉलर की बढ़त में 1,200.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। 
 
डॉलर आज 0.31 प्रतिशत टूट गया। आम तौर पर डॉलर को सुरक्षित निवेश की श्रेणी में रखा जाता है और निवेशक उथल-पुथल भरे माहौल में इसमें निवेश करते हैं। लेकिन, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के धराशायी होने के बाद निवेशकों ने डॉलर के बजाय पीली धातु को बेहतर सुरक्षित निवेश माना। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना तेज रहने से इसकी बढ़त सीमित रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.07 डॉलर की तेजी में 14.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »