29 Mar 2024, 15:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी 460 रुपए महंगी; सोना 75 रुपए सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 6:30PM | Updated Date: Sep 26 2018 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की फीकी पड़ी चमक और ऊँचे भाव पर खरीददारी कम होन से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना  75 रुपये लुढ़ककर 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक माँग में आई तेजी से चाँदी 460 रुपए की छलाँग लगाकर डेढ़ माह के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.72 डॉलर की गिरावट में 1,200.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर की गिरावट में 1,204.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका के फेडरल रिजर्व की आज देर शाम खत्म होने वाली बैठक के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फेड रिजर्व इस बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढोतरी करने का निर्णय ले सकता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी में  14.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »