29 Mar 2024, 15:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक दिन थमने के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 1:53PM | Updated Date: Sep 20 2018 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ गए। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत नौ पैसे और डीजल की दो पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाई। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में आज पेट्रोल छह-छह पैसे महंगा हुआ।
 
दिल्ली में इसकी कीमत 82.22 रुपए, कोलकाता में 84.07 रुपये तथा मुंबई में 89.60 रुपए प्रति लीटर रही। चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे महंगा होकर 85.50 रुपए और डीजल दो पैसे बढ़कर 78.12 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »