29 Mar 2024, 01:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो की दूसरी सालगिरह पर मिल सकता है 10 जीबी तक मुफ्त डेटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2018 10:42AM | Updated Date: Sep 9 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो अपनी दूसरी सालगिरह मना रही है। याद रहे कि कंपनी ने अपनी टेलीकॉम सेवाओं को सितंबर 2016 में लॉन्च किया था। बीते 24 महीनों में रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। खासकर किफायती दाम में 4जी डेटा देकर। कंपनी का दावा है कि यूजर इस नेटवर्क पर हर महीने कुल 240 करोड़ जीबी 4जी डेटा की खपत करते हैं। टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि 30 जून तक उसके नेटवर्क से 21.5 करोड़ सब्सक्राइबर जुड़े थे। दूसरी सालगिरह का जश्न मनाने के लिए जियो अपने ग्राहकों को ज्यादा डेटा दे रही है। नए जियो सेलिब्रेशन पैक में यूजर को 2 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिल रहा है। 

नए जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत यूजर को 11 सिंतबर 2018 तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा का वाउचर मिलेगा। इस तरह से ग्राहकों को कुल 10 जीबी डेटा दिया जाएगा, अगर पैक की शुरूआत 7 सितंबर 2018 से हुई है। गैजेट्स 360 द्वारा पड़ताल किए गए अकाउंट में साफ-साफ लिखा था कि डेटा का फायदा हर दिन रात 12 बजे रीन्यू हो जाएगा।
 
इसके बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई। यूजर चाहें तो मायजियो ऐप में लॉग इन करके और माय प्लान्स सेक्शन में जाकर आॅफर की जांच कर सकते हैं। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिलायंस जियो की दूसरी सालगिरह का जश्न सिंतबर और अक्टूबर में मनाया जाएगा। हम इस टेलीकॉम कंपनी द्वारा ऐसे ही कुछ आॅफर सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
इससे पहले रिलायंस जियो ने अपने यूजर को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ 1 जीबी डेटा मुफ्त देने शुरू किया। मुफ्त डेटा पाने के लिए सब्सक्राइबर के लिए यूजर के पास कम से कम 5 रुपए का डेयरी मिल्क चॉकलेट का खाली पैकेट होना चाहिए। मुफ्त डेटा के अलावा रिलायंस जियो ने यूजर को दूसरे जियो सब्सक्राइबर को यह मुफ्त डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी है। यह आॅफर 30 सितंबर 2018 तक वैध है। इसके अलावा आपके फोन पर मॉय जियो ऐप होना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »