19 Apr 2024, 18:55:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चाँदी मजबूत, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 4:36PM | Updated Date: Jul 25 2018 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी 155 रुपए चमककर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेश में सोना हाजिर 4.25 डॉलर की मजबूती के साथ 1,228.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर चमककर 1,229 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ता से पहले अमेरिकी मुद्रा दबाव में रही। डॉलर की कमजोरी का फायदा पीली धातु को मिला। डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे माँग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर चढ़कर 15.52 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »