17 Apr 2024, 02:46:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 60 रुपए, चाँदी 35 रुपए मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 4:56PM | Updated Date: Jul 16 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सुधार से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पाँच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए चमककर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 35 रुपए की तेजी में 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चीन में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कमजोर आँकड़े आने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही तथा डॉलर पर दबाव बना।

दोनों कारकों से सोने में चमक लौट आयी। शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु सोने में पैसा लगाया। डॉलर के कमजोर रहने से भी आम तौर पर पीली धातु मजबूत होती है। विदेशों में आज सोना हाजिर 2.45 डॉलर की बढ़त में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर की तेजी के साथ 1,244.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर मजबूत होती हुई 15.82 डॉलर प्रति औंस पर रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »