29 Mar 2024, 18:40:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोलकाता से ढाका और जोरहट के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 8:41PM | Updated Date: Jun 12 2018 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अगस्त में कोलकाता से ढाका और जोरहट के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि कोलकाता से ढाका और जोरहट के बीच 01 अगस्त से उसकी पहली दैनिक उड़ानें शुरू होंगी। छोटे तथा मझौले शहरों के लिए सस्ती विमान सेवा सरकार की योजना 'उड़ान' के तहत जोरहट-कोलकाता मार्ग पर विमान सेवा शुरू की जा रही है।

इन दोनों शहरों के जुड़ने के बाद उसके नेटवर्क में गंतव्यों की संख्या बढ़कर 55 हो जाएगी। बेंगलुरु रायपुर के बीच 05 अगस्त से सेवा शुरू की जायेगी। इसके अलावा अगस्त में ही विभिन्न मार्गों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने की भी उसने घोषणा की है। कोलकाता-नागपुर मार्ग पर वह दूसरी, बेंगलुरु-नागपुर मार्ग पर तीसरी और कोलकाता-पटना, बेंगलुरु-विशाखापत्तनम् तथा बेंगलुरु-जयपुर के बीच चौथी उड़ानें शुरू की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »