20 Apr 2024, 08:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लिनेन क्लब के स्टोरों की संख्या होगी 300

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 6:11PM | Updated Date: Apr 26 2018 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आदित्य बिरला ग्रुप के प्रीमियम लिनेन फैब्रिक ब्राण्ड लिनेन क्लब ने वर्ष 2020 तक पूरे देश में अपने स्टोरों की संख्या बढ़ाकर 300 करने की योजना बनाई है। कंपनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अभी उसके देश में 162 स्टोर हैं। राजधानी दिल्ली में उसके चार स्टोर हैं जिनमें से एक स्टोर की शुरूआत अभी हुई है। इस ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी जयश्री टेक्सटाईल्स के डोमेस्टिक टेक्सटाईल्स एण्ड एक्रिलिक फाइबर कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यकी घोष कहा कि राजधानी में उनके ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहक की मांग के आधार पर नया स्टोर शुरू किया गया है।

 
यह दिल्ली में चैथा एक्सक्लुज़िव ब्राण्ड आउटलेट है। उन्होंने लिनेन क्लब की विस्तार योजना का उल्लेख करते हुये कहा कि वर्ष 2020 के अंत तक कंपनी की योजना 250से 300 स्टोर करने की है और इसके लिए फ्रैंचाइज़ एवं फ्लैगशिप कंपनी स्टोर दोनों माध्यम को अपनाया जायेगा। दक्षिणी और पश्चिम भारत में पहले से सशक्त मौजूदगी है तथा अब पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 
लिनेन क्लब का जयश्री टेक्सटाईल्स प्रोमोटर है। लिनेन क्लब पिछले 5 दशकों से भारतीय लिनेन फैब्रिक ब्राण्ड है। विशेष आउटलेटों के साथ ही 5000 से अधिक मल्टी ब्राण्ड आउटलेटों में भी इसके उत्पाद उपलब्ध है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »