24 Apr 2024, 17:55:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक महीने में पेट्रोल 2.25 रुपए, डीजल 2.73 रुपए महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 4:25PM | Updated Date: Apr 24 2018 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के दाम बढ़ने और घरेलू स्तर पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं करने के कारण पिछले एक महीने में पेट्रोल दो रुपए 25 पैसे और डीजल दो रुपए 73 पैसे महंगा हो चुका है। घरेलू बाजार में इस समय पेट्रोल की कीमत अब तक के दूसरे उच्चतम स्तर और डीजल की रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर है। 

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 74.63 रुपए प्रति लीटर रही जो 24 मार्च को 72.38 रुपए प्रति लीटर थी। इस प्रकार यह 2.25 रुपए प्रति लीटर महँगा हुआ है। 

डीजल भी इस दौरान 63.20 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 65.93 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। एक महीने में इसकी कीमत 2.73 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच गया। लंदन का ब्रेंट क्रूड 96 सेंट यानी 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह 75.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया था जो 27 नवंबर 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »