20 Apr 2024, 11:53:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बकाया रखने वाले चीनी मिलों पर राज्य कर्रवाई करे: पासवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 4:09PM | Updated Date: Apr 23 2018 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने राज्यों से किसानों का गन्ना मूल्य बकाया रखने वाले चीनी मिलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पासवान ने कहा कि जिन चीनी मिलों ने किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं किया है उसके खिलाफ राज्यों को कड़ाई से निपटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना की आपूर्ति के 15 दिनों के अंदर उसके मूल्य का भुगतान कर देना चाहिये लेकिन कुछ चीनी मिल इसका पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के समय किसानों का चीनी मिलों पर बहुत अधिक बकाया था लेकिन सरकार के दबाव बनाने पर इसमें काफी सुधार हुआ। इस बार बेहतर मानसून के कारण गन्ना की अच्छी फसल हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »