29 Mar 2024, 17:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेड ने बढ़ाई ब्याज दर, दिए इस बात के संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 5:15PM | Updated Date: Mar 22 2018 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपेक्षाओं के अनुरूप बुधवार को समाप्त अपनी दो दिवसीय बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। साथ ही उसने कर कटौती और सरकारी खर्च के माध्यम से अर्थव्यवस्था को गति मिलने तथा मुद्रास्फीति बढ़ने का भी विश्वास व्यक्त किया है। नये फेड अध्यक्ष जेरॉम पॉवेल की अध्यक्षता में हुई पहली मौद्रिक नीति बैठक में केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि कई वर्षों बाद मुद्रास्फीति की दर दो प्रतिशत से ज्यादा होने की उम्मीद है

तथा अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। इस बढ़ोतरी के बाद देश में नीतिगत दरें 1.50 से 1.75 प्रतिशत हो गयी हैं। साथ ही उसने कहा है कि इस साल दो बार और ब्याज दरों में वृद्धि की जाएगी। पिछले साल भी ब्याज दरें तीन बार चौथाई प्रतिशत बढ़ाई गई थीं। फेड ने अपने बयान में कहा है कि हालिया महीनों में आर्थिक परिदृश्य सुधरा है। पॉवेल ने संवाददाताओं से कहा "हम बीच का रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। बयान के तुरंत बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी, हालाँकि बाद में वे लाल निशान में बंद हुये। दुनिया की चुनिंदा मुद्राओं की तुलना में डॉलर में दो महीने की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखी गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »