29 Mar 2024, 16:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी 5 सप्ताह के निचले स्तर पर, आज गिरे इतने दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 4:28PM | Updated Date: Mar 17 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेवराती मांग में लगातार गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 60 रुपए लुढ़ककर 31,290 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 150 रुपए टूटकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। दोनों कीमती धातुओं का यह पांच सप्ताह का निचला स्तर है। आभूषण निर्माताओं द्वारा उठाव कमजोर रहने से दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन नरमी रही। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत में पीली धातु में गिरावट ने भी स्थानीय बाजार में इस पर दबाव बनाया। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना हाजिर 1.15 डॉलर की गिरावट में 1,314.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की टूटकर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी वैश्विक स्तर पर 0.04 डॉलर लुढ़ककर 16.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। स्थानीय बाजार में सोने की मांग कमजोर पड़ी है। इससे सोना स्टैंडर्ड की कीमत 60 रुपए फिसलकर 31,290 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 12 फरवरी के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है। सोना स्टैंडर्ड भी इतनी ही गिरावट में 31,140 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 24,800 रुपए पर टिकी रही। चांदी में भी तीसरे दिन नरमी रही। चांदी हाजिर 150 रुपए लुढ़ककर 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 190 रुपए की गिरावट में 38,370 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्कों में टिकाव रहा। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »