29 Mar 2024, 05:59:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नॉरक्रिन वूमन अब भारत में उपलब्ध, महिलाओं को लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 2:26PM | Updated Date: Mar 17 2018 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने नॉरक्रिन वूमन के लॉन्च की घोषणा की है। यह बालों की वृद्धि के चक्र को सामान्य करने के लिए एक विश्व विख्यात और चिकित्सकीय आधार पर सिद्ध प्रोटीयोग्लाइकैन रिप्लेसमेन्ट फार्मूला है। डेनमार्क की कंपनी फार्मा मेडिको के साथ एक लाइसेंसिंग अनुबंध के अंतर्गत ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स भारत में नॉरक्रिन वूमन का बिक्री करेगा। नॉरक्रिन एक प्रमाणित फार्मूला है, जो 56 से अधिक वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है और इसे विश्व के अग्रणी विनियमन अभिकरणों ने माना है। नॉरक्रिन बाल टूटना रोकने के लिए यूके और यूरोप का नंबर 1 उत्पाद है और विश्व के 40 से अधिक देशों में उपलब्ध है।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स में भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका के प्रेसिडेन्ट एवं प्रमुख सुजेश वासुदेवन ने कहा, ग्लेनमार्क भारत में नॉरक्रिन वूमन को लॉन्च कर गर्वान्वित है। ग्लेमार्क विगत 4 दशकों से त्वचा रोग के क्षेत्र में मौजूद है, जिसने भारतीय रोगियों के लिए वैश्विक रूप से उन्नत उपचार प्रस्तुत किए हैं। नॉरक्रिन के लॉन्च से भारत की लाखों महिलाओं की बाल टूटने की समस्या दूर होगी, उनके बालों का वृद्धि चक्र सामान्य होगा और फॉलिकल के स्तर पर ही समस्या का समाधान होगा। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स में बिक्री एवं विपणन के सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट राजेश कपूर ने कहा, 60 प्रतिशत महिलाओं में बाल टूटने की समस्या चिंताजनक है और भारत में 90 मिलियन से अधिक महिलाएं इस समस्या से पीड़ित हैं। महिला और पुरूष में बाल टूटने की समस्या में अंतर होता है और नॉरक्रिनञ् वूमन विशेषरूप से महिलाओं के लिये तैयार किया गया है, जो प्रोटीयोग्लाइकैन रिप्लेसमेन्ट द्वारा इस समस्या को दूर करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »