25 Apr 2024, 13:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की बढ़ी चमक, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2017 3:42PM | Updated Date: Dec 19 2017 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मामूली तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की जेवराती माँग आने से आज यह 175 रुपए की तेजी में करीब डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 29,700 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई। चाँदी भी 150 रुपए  की बढ़त के साथ करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 38,250 रुपए  प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.70 डॉलर चढ़कर 1,262.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.30 डॉलर की बढ़त में 1,266.68 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

    

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »