29 Mar 2024, 20:18:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 150 रुपए टूटा, चांदी 125 रुपए फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2017 5:27PM | Updated Date: Dec 1 2017 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में जारी उठापटक के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए टूटकर 30250 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया और चांदी 125 रुपए गिरकर 39200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में उतार चढ़ाव का रूख देखा गया। सोना हाजिर जहां 0.20 प्रतिशत बढ़कर 1276.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया वहीं अमेरिका सोना वायदा 0.92 प्रतिशत गिरकर 1283.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

 
विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की कमजोरी के साथ ही कच्चे तेल में आयी तेजी से कीमती धातुओं पर भी दबाव बना है। इसी वजह से पिछले सत्र में सोना हाजिर में भारी गिरावट हुयी थी जिसके कारण आज उसमें कुछ तेजी दर्ज की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »