29 Mar 2024, 18:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने और चांदी में आई गिरावट, जानिए आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 5:40PM | Updated Date: Nov 20 2017 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और स्थानीय बाजार में सुस्त माँग के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए फिसलकर 30,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 350 रुपए लुढ़ककर 40,800 रुपए  प्रति किलोग्राम पर रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गत कारोबारी दिवस की बड़ी तेजी के बाद आज सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत टूटकर 1,291.44 डॉलर प्रति औंस बोला गया। शुक्रवार को कारोबार के दौरान यह एक महीने के उच्चतम स्तर 1,297 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया था। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.6 डॉलर की गिरावट में 1,291.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »