29 Mar 2024, 20:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब फेसबुक मेसेंजर से PayPal के जरिए भेज सकेंगे पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 4:46PM | Updated Date: Oct 22 2017 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पे-पाल ने अमेरकी फेसबुक यूजर्स को फेसबुक मेसेंजर के जरिए पैसे भेजने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। इसके लिए यूजर्स को पे-पाल अकाउंट को फेसबुक मेसेंजर से अटैच करना होगा। बता दें कि पे-पाल पीयर-टु-पीयर (P2P) पेमेंट के मामले में 24 बिलियन डॉलर के ट्रांजैक्शन के साथ नंबर 1 एक पर है।
 
इस सर्विस के साथ लोगों को एक ही ऐप से पेमेंट करने की भी सुविधा मिल सकेगी। सिर्फ मेसेंजर के जरिए ही मेसेज, विडियो कॉल और अब पेमेंट भी कर सकेंगे। इसमें कैब राइड, शॉपिंग और मूवी टिकट्स जैसी चीजों के लिए पेमेंट किया जा सकेगा। बता दें कि इसके लिए पे-पाल ने पिछले साल फेसबुक मेसेंजर के साथ करारा किया था। फिलहाल इसका फायदा 25,00,000 से ज्यादा अमेरिकी फेसबुक यूजर्स उठा सकेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »