19 Apr 2024, 19:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पोर्श ने जीटी स्पोर्ट्स कार के दो ट्रांसमिशन वैरिएंट की पेशकश की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 2:30PM | Updated Date: Oct 17 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पोर्श इंडिया ने देश में पहली 911 जीटी3 के आगमन की घोषणा की। अधिक शक्ति, सटीकता और व्यवस्थित हल्के वजन के कारण, दो सीटों वाली यह गाड़ी रेस ट्रैक और सड़क पर चलाने के परफेक्ट संयोजन का वादा करती है। इसमें दोबारा डिजाइन की गई चेसिस है, जिसमें रियर-एक्सेल स्टीयरिंग की खासियत है। पोर्श की बेमिसाल मोटरस्पोर्ट परंपरा से नए मॉडल को लाभ मिला है। पहली बार पोर्श ने कंपनी की सबसे कामयाब जीटी स्पोर्ट्स कार के दो ट्रांसमिशन वैरिएंट्स की पेशकश की है।
 
इसका 500 हॉर्स-पावर का फोर-लीटर का फ्लैट इंजन एक कार्बन वर्जन है जो 911 जीटी3 कप में भी मिलता है। यह 460 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। जब इसे स्टैं डर्ड 7-स्पीड डबल-क्ल च ट्रांसमिशन (पीडीके) से लैस किया जाता है, तो यह मॉडल 3.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। यानी यह सबसे तेज संभावित गति सीमा है और उच्चतम गति 318 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है। नए मॉडल पर अपने विचार रखते हुए पोर्श इंडिया के डायरेक्टर पवन शेट्टी ने कहा, मोटरस्पोर्ट पोर्श के डीएनए का अभिन्न हिस्सा है। पोर्श के प्रतिष्ठित मॉडल को रेस ट्रैक पर उतारने में पांच दशक लगे और हम यह घोषणा कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं कि भारत में आज हमारी पहली 911 जीटी3 का आगमन हुआ है। 911 जीटी3 मॉडल अब देश भर में सभी पोर्श सेंटर पर उपलब्ध होगा। इसकी बेसिक खुदरा कीमत 2,31,21,000 रुपए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »