26 Apr 2024, 01:22:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बीएसएनएल ने लॉन्‍च किया डिजिटल वॉलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 12:30PM | Updated Date: Aug 19 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को गति देने के उद्देश्य से सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने डिजिटल वॉलेट लॉन्‍च किया है। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार देर रात यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इस वॉलेट को लॉन्‍च किया। बीएसएनएल ने मोबाइल वॉलेट कंपनी मोविक्विक के साथ मिलकर यह वॉलेट लॉन्‍च किया है। कंपनी इसके जरिए अपने 10 करोड़ ग्राहकों को डिजिटल वॉलेट के जरिए मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान के साथ ही मनी ट्रांसफर सहित विभिन्न तरह की सेवाओं के लिए डिजिटल भुगतान समर्थ बनाना चाह रही है। सिन्हा ने कहा कि यह विशेष पहल सुपरपावर बनाने में मददगार होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »