20 Apr 2024, 15:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जब मुकेश अंबानी की आंखों से छलके आंसू, मां कोकिला रोने लगीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 12:21PM | Updated Date: Jul 21 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी ने वार्षिक मीटिंग AGM को संबोधित करने के दौरान जब यह कहा कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का कारोबार तीन लाख तीस हजार करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा हो गया है तो उस दौरान कंपनी की तरक्‍की की बात करने के दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज कंपनी की कामयाबी की कहानी कहने के दौरान मां कोकिला बेन भावुक होकर रोने लगीं। मुकेश अंबानी ये अपने भाषण के दौरान यह भी कहा कि मोबाइल डाटा उपभोग के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन बन चुका है। इस मामले में भारत ने  चीन और अमेरिका को पीछे कर दिया है।

इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने बहु-प्रतीक्षित रिलायंस जियो/लाइफ 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन को लांच करने की घोषणा की। मुंबई में सुबह 11 बजे रिलायंस एजीएम की शुरुआत हुई। एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी विभिन्न कंपनियों की परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी साझा की. लेकिन सबकी नज़र उनके द्वारा जियो के बारे में की जाने वाली घोषणाओं पर रही जिसमें किफ़ायती Reliance Jio Feature Phone भी शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »