29 Mar 2024, 02:09:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GST सेल :48 घंटे बाद देशभर में होगा लागू, ऑफर्स की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 2:30PM | Updated Date: Jun 29 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में जीएसटी लागू होने में अब सिर्फ 48 घंटे बाकी हैं। लेकिन सभी रिटेलर्स में अपने पुराने स्टॉक निकालने की डोड़ मची है। ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बौछार हो रही है। बिग बाजार अपना स्टोर 30 जून की रात 12 बजे खोलेगी, कंपनी ने ग्राहकों को 22 फीसदी तक की छूट देने का फैसला किया है। 

अमेजॉन ने भी अपने सेल इवेंट की शुरूआत कर दी है, इसमें विभिन्न वस्तुओं पर 40 से लेकर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। यह छूट ज्यादातर इलेकिट्रॉनिक उपकरणों और होम अप्लायंस पर मिल रही है।
 
उल्लेखनीय है कि इस प्री-जीएसटी सेल में 1 लाख की टीवी 60,000 से भी कम में मिल रही है। इसके अलावा दुकानों पर भी कपड़ों, जूतों, गहनों पर छूट दी जा रही है। गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने के बाद बहुत चीजें महंगी हो जाएंगी इसलिए इन सेल से ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »