20 Apr 2024, 06:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने शुरू किया 'सेफ इंडिया यानि सुरक्षित भारत' अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 12:03PM | Updated Date: Jun 26 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग इंडिया ने मोबाइल फोन का गैर जिम्मेदाराना उपयोग तथा सड़कों पर सेल्फी लेने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ सहयोग करते हुए राष्ट्रव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। 
 
कंपनी ने कहा कि लोगों को सड़कों पर मोबाइल फोन के ज़िम्मेदाराना इस्तेमाल के बारे में जागरूक बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सेफ इंडिया यानि सुरक्षित भारत’ शुरू किया गया है। एक अनुमान के अनुसार, देश में हर चार मिनट में  एक जानलेवा सड़क दुर्घटना होती है। देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »