18 Apr 2024, 07:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्मार्टकैप में लगा होगा कैमरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 9:48AM | Updated Date: Jun 24 2017 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्नैपचैट के चश्मे के बारे में आपने सुना होगा जिसमें एक कैमरा लगा है। यह कैमरा किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। टेक जगत के मुताबिक गूगल ने एक स्मार्टकैप का डिजाइन तैयार किया है जो खुद ही विडियो, फोटो और ऑडियो को रिकॉर्ड करती है और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर सकती है। इस को कंपनी ने पेटेंट के लिए भेजा है। पेटेंट आवेदन में दी गई जानकारी के मुताबिक यह कैप एप से फोन पर डाटा भेजती है। बेहद खास तरह की डिजाइन वाली गूगल की यह कैप  वायरलेस ऑडियो कम्यूनिकेशन तकनीक से लैस है। इस तकनीक की मदद से कैप में लगे कैमरे को बोलकर कमांड भी दी जा सकती है। टेक जगत के मुताबिक इसमें लगे कैमरे को मोबाइल की मदद से भी नियंत्रित किया जा सकेगा। यानी फोन भी इसका रिमोट हो सकता है। अगर यूजर चाहें तो  रिकॉर्ड की गई विडियो की आवाज भी सुन सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »