28 Mar 2024, 23:53:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सफर के दौरान गाइड बनेंगे यह APP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 9:45AM | Updated Date: Jun 24 2017 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंटरनेट के दौर में आज हम अपने स्मार्टफोन में घर बैठे हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि आप घूूमने के शौकीन हैं तो इंटरनेट और एप की मदद लेकर अपने समय की बचत और परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। प्लेस्टोर पर ऐसे तमाम एप हैं जो  घूमने के शौकीन लोगों को सुरक्षा और रहने के स्थान सहित कई जानकारियां देते हैं।

एक ऐसा एप है जो आॅडियो के जरिए यूजर को पूरे शहर की जानकारी देता है। यानी घूमने के दौरान पूरी जानकारी फोन पर सुनते हुए यात्रा कर सकते हैं। इस एप को यूजर गूगल एप के जरिए लोड कर सकते हैं। यह एप पूरे विश्व के 150 देशों के शहरों की जानकारी देता है। गूगल ने इस एप को 4.2 रेटिंग दी है। अब इस एप को 5 लाख लोग लोड कर चुके हैं। गूगल मैप के जरिए आप होटल और रेस्टोरेंट की भी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।  यह एप आपको होटल तक जाने का पूरा रास्ता भी नक्शे के माध्यम से बताता है। गूगल ने इस एप को 4.3 रेटिंग दी है। अब तक इस एप को लगभग एक अरब लोग इंस्टॉल कर चुके हैं। PocketGuide एप आपको फ्लाइट्स की सभी जानकारी देगा। इस एप के जरिए आप अपनी ट्रिप को और भी सस्ता बना सकते हैं। यह एप आपको रियल टाइम फ्लाइट्स के बारे में भी जानकारी देगा। इसके अलावा एयरपोर्ट नेविगेशन मैप और टिप्स, फ्लाइट अपडेट, गेट चेंजेस इन सभी को आप इस एप के जरिए मोबाइल पर पा सकते हैं।  एप जब आप घर से दूर रहते हैं तो नोटिफिकेशन के जरिए आप के अपनों तक लोकेशन शेयर करता है। लोकेशन शेयरिंग के अलावा इस एप में कई तरह के फीचर शामिल हैं जो यूजर को एमरजेंसी अपडेट और अलार्म तक की सुविधा देता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »