25 Apr 2024, 14:47:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्लाइट्स में लैपटॉप बैन करेगा अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 1:52PM | Updated Date: May 29 2017 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। दुबई समेत कुछ एयरपोर्ट्स से अमेरिका के लिए उड़ानों में लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ यात्रा पर बैन के बाद ट्रंप प्रशासन अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान लैपटॉप को पूरी तरह बैन कर सकता है।
 
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी (गृहमंत्री) जॉन केली ने रविवार को कहा कि वे सुरक्षा कारणों से देश में आने और जाने वाली उड़ानों में लैपटॉप पर रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं। केली ने कहा कि उड़ानों को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं और यह एक वास्तविक खतरा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »