20 Apr 2024, 19:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली बार 31 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 9587 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 2:37PM | Updated Date: May 26 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज मोदी सरकार की सालगिराह पर शेयर बाजार में बहार आ गई। लंबे समय से जारी तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सैंसेक्‍स 31,034 प्वाइंट्स के साथ अब तक के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने भी 9532.60 का पुराना रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 9592 का नया शिखर छुआ। मेटल, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., बैंकिंग, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर डुरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीददारी से घरेलू स्टॉक मार्कीट रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में कामयाब हुआ। फिलहाल, सैंसेक्स 258 अंक चढ़कर 31,008 पर और निफ्टी 78 अंक की तेजी के साथ 9,588 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »