16 Apr 2024, 10:23:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यह है दुनिया का सबसे महंगा फोन, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 2:51PM | Updated Date: May 25 2017 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया में आज तक हमने ऐसी कई चीजे देखी है जो खास तोर पर अपनी कीमत के लिए पहचानी जाती है। ऐसे ही हम आज सबसे महंगे फीचर फोन के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लक्जरी फोन निर्माता कंपनी Vertu ने दुनिया का सबसे मंहगा फीचर फोन बनाया है। 
 
जिसकी कीमत 2.3 करोड़ रूपए बताई गई है। यह फोन खास तोर पर अपनी डिजाइन के लिए भी जाना जाता है। फोन के बॉर्डर पर कोबरा सांप की डिजाइन बनाई गई है। इस कोबरा सांप की बात करें तो इसे 439 रूबी (माणिक्य) के टुकड़ों से बनाया गया है और इस कोबरा की आंखें पन्ना की हैं। 
 
इसके पार्ट के बारे में बात करे तो इस फोन के 388 पार्ट्स यूके में असेंबल हुए हैं, जबकि इस फोन को लॉन्च करने वाली कंपनी वर्तु ने फोन के सिर्फ 8 पार्ट्स का ही निर्माण किया है। इस फोन की खरीदी चाइनीज वेबसाइट JD.com पर चल रही है। इसका प्री आर्डर $145 यानी 9,404 रुपए देकर किया जा सकता है। फोन का नाम वर्तु सिग्नेचर कोबरा (Vertu Signature Cobra) बताया गया है। इसकी एक और खास बात यह है कि इसकी डिलेवरी हेलीकॉप्टर से की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »