26 Apr 2024, 04:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 2:31PM | Updated Date: May 21 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ घरेलू स्तर पर वैवाहिक लिवाली के बल पर बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 425 रुपए चमक कर 29100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 600 रुपए की छलांग लगाकर 39200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु समेत सभी कीमती धातुओं में तेजी देखी गई। सोमवार को लंदन में सोना हाजिर 1230.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा था जो सप्ताहांत पर 24.85 डॉलर चढ़कर 1255.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा था। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा सप्ताह के प्रांरभ में 1299.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया था जो शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर 26.30 डॉलर की बढ़त लेकर 1255.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
इस दौरान सफेद धातु में भी तेजी देखी गई। चांदी सोमवार को 16.58 डॉलर प्रति औंस पर थी और शुक्रवार को यह कारोबार बंद होने पर 0.26 डॉलर की बढ़त लेकर 16.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर पर दबाव बनने के कारण पीली धातु सहित सभी कीमती धातुओं में तेजी देखी गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह भी कीमती धातुओं में तेजी का रूख देखा जा सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »