29 Mar 2024, 15:16:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब बस आपकी एक 'Like' करेंगी गरीबों के सपने साकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 11:52AM | Updated Date: May 19 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह की वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल ने एक ऐसी योजना पेश की है जिसमें आप का ‘लाइक’ किसी गरीब के सपनों को साकार करने के लिए पूंजी मिलने का साधन बन सकता है। टाटा कैपिटल ने ऐसे जरूरत मंदों को कर्ज सहायता देने के लिए ‘सलाम लोन्स’ योजना शुरू की है जिन्हें अब तक कोई बैंक या वित्तीय कंपनी उनकी आमदनी कम होने या अनियमित होने के कारण उन्हें कर्ज देने को तैयार नहीं थी। 
 
इस योजना में जरूरत मंद व्यक्ति के सपने और संकल्प की कहानी को टाटा कैपिटल देश भर में सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करेगी और उसे लोगों से मिले ‘सलाम’ यानी लाइक के आधार पर व्यक्ति को छोटा कर्ज देने का निर्णय किया जाएगा। कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट ब्रैंड मार्केटिंग और सीओओ वीतिका देवरस ने कहा, इस योजना में सहायता के लिए जरूरतमंद व्यक्ति या उसका कोई शुभ चिंतक उसकी कहानी इसके लिए एक तय वेबसाइट डूइटराइट...इन पर पर डाल सकता है। 
 
इन कहानियों को हम पूरे देश में प्रचारित करेंगे। उन्हें मिले लाइक या सलाम के आधार पर उसे मदद देने का विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, इसमें लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है क्यों कि वही लोग हैं जो कहानी को अपने सलाम के साथ किसी जरूरतमंद की मदद को समर्थन दे रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »