19 Apr 2024, 08:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में हुआ लॉन्च Nokia 3310, कीमत भी होगी इतनी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 11:37AM | Updated Date: May 16 2017 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सबसे पॉपुलर फीचर फोन Nokia 3310 भारत में लॉन्च हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कीमत भी 3310 रुपए ही बताई जा रही है। आपको बता दें कि इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान नोकिया की पेरेंट कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने लॉन्च किया था। इसकी बिक्री भारत में 18 मई से की जाएगी।

स्नेक गेम 

स्नेक गेम याद है? बिना इंटरनेट घंटो स्नेक गेम तो खेला ही होगा। अब इस नए हैंडसेट में भी स्नेक गेम मिलेगा और यह और भी बेहतर होगा क्योंकि अब स्क्रीन कलर वाली है।

नया डिजाइन है तो नए कलर्स भी हैं 

Nokia 3310 चार नए कलर वैरिएंट में मिलेगा। वॉर्म रेड और यलो जिसमें ग्लॉस फिनिश है। जबकि डार्क ब्लू और ग्रे है कलर वाला हैंडसेट मैट फिनिश है।

Nokia 3310 में कैमरा भी मिलेगा अब

Nokia 3310 में पहले की तरह पुश बटन हैं और बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। इसके दो वैरिएंट होंगे इनमें से एक में एक सिम लगा सकेंगे जबकि दूसरे में दो सिम लगा सकेंगे. 2.4 इंच कर्व्ड ग्लास के जरिए अब इसे सनलाइट में भी देखा जा सकता है. इसकी बैटरी 1,200mAh की है।

अंदर से कैसा है Nokia 3310

इसका यूजर इंटरफेस नया है और कॉलिंग और टेक्सटिंग के लिए इसमें 2G कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें एफएम रेडियो के साथ एमपी3 प्लेयर भी दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16MB है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32GB के बढ़ाया जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »