29 Mar 2024, 07:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब हॉटस्पॉट के जरिए रेलवे स्टेशनों पर सुनें सांग्स और मूवीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2017 3:15PM | Updated Date: Apr 30 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जल्द ही यात्री दिल्ली के 4 बड़े रेलवे स्टेशनों पर अपनी पसंद के सांग्स और मूवीज देख-सुन सकेंगे। इसके लिए उत्तरी रेलवे की दिल्ली डिविजन ने एक कंपनी को रिस्पांसिबिलिटी दी है। उम्मीद है कि मई के आखरी तक यह सुविधा चालू हो जाएगी।
 
इसमें रेलवे स्टेशन परिसर में जो डिवाइस लगाई जाएगी उससे यात्रियों को स्मार्ट फोन या लैपटॉप कनेक्ट करना होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है, लेकिन एक निश्चित टाइम के बाद इसके पैसे लिए जाते हैं।
 
इसके बाद ढेरों सांग्स सुनने और  मूवीज  देखने का मजा लिया जा सकता है।नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी। मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिए इस सुविधा का मुनाफा लिया जा सकेगा। इसके लिए हॉटस्पॉट से इन्हें कनेक्ट करना होगा। यह सुविधा वाई-फाई जैसी नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा यात्रियों को मुफ्त दी जाएगी। यात्री जितनी देर तक चाहें, इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »