20 Apr 2024, 07:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब इंडियन आर्मी और नेवी में दौड़ेगी टाटा मोटर्स की सफारी-स्टॉर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 1:30PM | Updated Date: Apr 28 2017 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स को रक्षा मंत्रालय से 375 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के लिए हुए करार के तहत कंपनी भारतीय थल सेना और नौ सेना 3192 सफारी स्टार्म्स वाहन उपलब्ध कराएगी। दोनों ही सेनाएं अपने बेड़े में उपलब्ध मारुति जिप्सी को सफारी स्टार्म्स से बदल रही हैं। कंपनी ने हालांकि इस ऑर्डर की कीमत की जानकारी नहीं दी है।
 
लेकिन सफारी स्टार्म्स की मौजूदा कीमत के हिसाब से यह ऑर्डर 375 करोड़ रुपए का बैठता है। टाटा मोटर्स ने इन वाहनों को खासतौर पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से दिए गए डिजाइन के आधार पर विकसित किया गया है। भारतीय सेना ने 4 बाय 4 कैटेगरी में 3192 टाटा सफारी स्टॉर्म का ऑर्डर दिया है जिसे सेना ने करीब-करीब 15 महीने के ट्रायल के बाद खरीदने का फैसला किया है। सेना ने इसे दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर रेगिस्तानी इलाकों में ट्राई किया और तब जाकर पास किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »